नमस्कार दोस्तों,
हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी की भावनात्मक प्रतिक्रिया की चर्चा और हो रही है। बेटे के सीएम बनने से ठीक पहले संसार देवी ने जो बात कही उसने अपना ध्यान आकर्षित किया है दरअसल रविवार 11 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुक्खू शिमला के संजौली स्थित हेलीपैड पर अपनी मां को लेने पहुंचे थे। इस मौके पर मां बेटे भावुक नजर आए बेटे को सामने देखना संसार देवी ने उसे गले लगा लिया और सिर पर हाथ फेर कर आशीर्वाद दिया समाचार एजेंसी के मुताबिक इस दरमियान संसार देवी ने कहा “वह (सुक्खू) एक सेवादार रहे हैं उन्हें राज्य के लोगों की सेवा करनी चाहिए।”

शपथ ग्रहण समारोह में सुक्खू अपनी पत्नी कमलेश कुमारी और दो बेटियों को लेकर भी पहुंचे थे। अपने परिवार को कांग्रेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़के गांधी परिवार और वरिष्ठ नेता से मिलाया वहीं राहुल गांधी को जैसे ही पता चला कि सुक्खू की मां सामने की दीर्घा में बैठी है। तो उन्होंने उनको मंच पर बुला लिया कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सुक्खू की मां को गले लगाकर अपने पास में बैठा लिया यह काफी चर्चित हुआ है। शिमला मैं आयोजित सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में मल्लिकाअर्जुन खरगे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल हुए। शिमला के रिज मैदान में आयोजित हुए समारोह में सुखविंदर सिंह सुक्खू नए हिमाचल प्रदेश के 15 मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ उप मुख्यमंत्री के रूप में मुकेश अग्निहोत्री ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
पीएम मोदी और रक्षा मंत्री ने भी बधाई दी –
आपकी जानकारी के लिए बता दें हिमाचल के नए सीएम सुक्खू नादौन से चार बार विधायक हैं। हाल में संपन्न हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 86 सीटों में कांग्रेस ने 40 पर जीत दर्ज की है। जबकि बीजेपी 25 सीटों पर ही सिमट गई हालांकि दोनों पार्टियों के बीच बोर्ड सीकर का अंतर 1 फ़ीसदी से भी कम रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी नेवी सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया “हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को बहुत-बहुत बधाई मैं हिमाचल प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन देता हूं।”
उम्मीद करता हूं आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी ऐसी ही जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।