नमस्कार दोस्तों,
जम्मू की बेटी सरगम कौशल का मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतना देश के लिए गौरव भरा पल रहा परिवार में खुशी का माहौल है। तो जम्मू कश्मीर गौरवान्वित महसूस कर रहा है बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक रहे हैं जम्मू के बाहु फोर्ट में सरगम के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Table of Contents
सरगम एक शिक्षिका भी है-
पेशे से शिक्षिका सरगम के पिता जी एस कौशल जॉकी बैंक ऑफ इंडिया में चीफ मैनेजर चुके हैं उन्होंने बताया कि सरगम की मेहनत रंग लाई है सरगम की शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूचि है वह चाहती है कि शिक्षकों का पुराना सम्मान लौटना चाहिए वह अभी अमेरिका में है बेटी के जनवरी में जम्मू आने की योजना है उसके पति नौसेना में है उनकी ड्यूटी मुंबई में है।
मिसेज इंडिया 2022 भी है सरगम कौशल-
इससे पहले जब सरगम मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 बनी थी। तो जम्मू में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया था कि वह दिसंबर में अमेरिका में होने वाले मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए चुनी गई है इसकी तैयारियों में जुटी हुई है पिता ने कहा कि मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने के बाद सरगम जम्मू आई थी अनुभवों को साझा करते हुए उनसे सफलता के लिए पति लेफ्टिनेंट आदित्य मनोहर शर्मा को सह दिया था।

सरगम कौशल की शादी-
सरगम कौशल की शादी 2018 में हुई थी शादी के बाद से उन्होंने ब्यूटी पेजेंट जीतने की ठान ली थी इसके बाद उन्होंने मुंबई आकर मॉडलिंग शुरू की और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया वह मिसेज इंडिया में भी पार्टिसिपेट कर चुकी है। उन्होंने कहा है कि बेटी ने जुनून के साथ या खिताब जीता है इस जीत ने साबित कर दिया है कि सपनों की उड़ान ऊंची हो तो हर मुश्किल आसान नजर आती है।
जम्मू में जश्न का माहौल-
सरगम को मिले खिताब से जम्मू के लोगों में भी खुशी की लहर है युवा राजेश कुमार ने कहा कि सरगम ने जम्मू का नाम देश दुनिया में रोशन किया है उसने साबित कर दिया कि जम्मू के लोगों को यहां भी मंच मिल रहे हैं वह अपनी प्रतिभा साबित करने की क्षमता रखते हैं सरगम कौशल की हायर सेकेंडरी की शिक्षा प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट में हुई है स्नातक महिला कॉलेज गांधीनगर से की और मास्टर डिग्री B.Ed जम्मू यूनिवर्सिटी से की है।
उम्मीद करता हूं आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी ऐसी ही जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।