अंडे खाने से क्या फायदे है ?Ande Khane Ke Kya Fayde Hain?

नमस्कार दोस्तों ,

मैं एक बार फिर से आप के लिए एक बेहतरीन जानकारी के साथ यह लेख के साथ तैयार हूँ। आज मैं आपको अंडे का सेवन क्यों करना चाहिए तो दोस्तों शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वैसे तो बहुत से  पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की जरूरत को आहार के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। ऐसे में अंडे का सेवन कर शरीर को पोषित करने में सहायता मिल सकती है। अंडा कई पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो शरीर को शारीरिक और मानसिक लाभ पहुंचाने में मदद कर सकता हैं। इस लेख में हम शरीर के लिए अंडे खाने के फायदे बताने जा रहे हैं। इसके अलावा, यहां आप अंडे का विभिन्न उपयोग भी जान पाएंगे। वहीं, लेख में सावधानी के लिए अंडा खाने से नुकसान से जुड़ी जानकारी भी साझा की जा रही है।

egg
source-https://negativespace.co/

अंडा खाना सेहत के लिए क्यों आवशयक है –

अंडे का सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है,क्योंकि इसमें पोषक तत्वों अधिकता के साथ पाया जाता है। इसमें मुख्यतः रूप से प्रोटीन पाया जाता है तथा एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (लिनोलिक, ओलिक एसिड),आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम पाए जाते हैं। वहीं, इसमें उपस्थित  विटामिन ए, विटामिन बी 12 और सेलेनियम शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। इसके अलावा, अंडे में पाए जाने वाले जेक्सैंथिन और ल्यूटिन आंखों के लिए लाभकारी हो सकता है।अंडे से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य लाभ के बारे में हम आगे विस्तारपूर्वक अग्र लिखित है।  

egg
source-https://www.rawpixel.com/

अंडा खाने के फायदे –

 अंडा खाने के फायदे बहुत हो सकते हैं। अंडा नीचे बताई गई किसी शारीरिक समस्या का इलाज नहीं है। यह सिर्फ इनसे बचाव या इनके जोखिम को कम करने में मददगार हो सकता है।

वजन कम करने में अंडा –

अंडा खाने से वजन को कम करने और नियंत्रित रखने के लिए अंडे का सेवन लाभदायक हो सकता है। इस संबंध में किए गए एक वैज्ञानिक शोध से यह पता चलता है कि अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। प्रोटीन, शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा को बनाए रखने और पेट को भरे रखने का काम कर सकता है। इससे बार-बार खाने की आदत पर रोक लग सकता है और शरीर में जाने वाली कैलोरी की मात्रा नियंत्रित हो सकती है। यह प्रक्रिया बढ़ते वजन पर काबू पाने में लाभदायक हो सकती है। वजन घटाने के लिए अंडे के सेवन के साथ ही एक्सरसाइज को भी दिनचर्या में शामिल भी हमें करना चाहिए। 

हड्डियों के लिए लाभदायक –

जब अंडे खाने के लाभ की बात की जाए, तो हड्डियों का जिक्र होना जरूरी है। एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, कुछ बच्चों को एक निर्धारित समय तक प्रतिदिन अंडे का सेवन कराया गया। शोध में पाया गया है कि अंडे का सेवन हड्डियों को मजबूती प्रदान कर सकता है और हड्डियों से  जुड़ी बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकता है। इन लाभ के पीछे अंडे में मौजूद कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन की भूमिका अहम हो सकती है। 

आंखों के लिए लाभदायक –

उबला अंडा खाने के फायदे आंखों के लिए भी हो सकता है। दरअसल, अंडे में जेक्सैंथिन और ल्यूटिन नामक पोषक तत्व भी पाया जाता हैं, जो की मैक्यूलर डिजनरेशन (आंखों की पुतली से जुड़ी समस्या) की समस्या को रोकने में लाभदायक  कर सकते हैं। मैक्यूलर डिजनरेशन के कारण ऐज रिलेटेड ब्लाइंडनेस की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जो बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी को कम कर सकता है। ऐसे में मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या के दूर रहने पर आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा, अंडे में मौजूद विटामिन आंखों की रोशनी को बढ़ावा दे सकता है। 

अंडा हमारे मस्तिष्क के लिए लाभदायक-

अंडा हमारे मस्तिष्क के लिए बेहतरीन आहार माना जाता सकता है। अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड व विटामिन-बी12 होते हैं, जो मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा, अंडे की जर्दी में कोलीन होता है, जो एक तरह का एसेंशियल न्यूट्रिएंट होता है। जो की  नर्वस सिस्टम यानी तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए उपयोगी होता है। इसलिए, दिमाग को तेज करने के लिए अंडे का सेवन करने सलाह दी जाती है। वहीं, एक अन्य शोध की मानें, तो इसमें जरूरी मिनरल और विटामिन होते हैं, जो तंत्रिका तंत्र, मस्तिष्क और याददाश्त के लिए कोशिकाओं को ठीक तरह से काम करने में लाभदायाक होता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अंडा  खाने के फायदे मस्तिष्क स्वास्थ्य पर हो सकते हैं।

 ब्लड प्रेशर की शिकायत है उनके लिए अंडे का सेवन

 उनके लिए अंडे का सेवन लाभदायक  हो सकता है। दरअसल, अंडे का सेवन करने से ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इससे जुड़े एक वैज्ञानिक शोध में जिक्र मिलता है कि अंडे का सफेद भाग (Egg White) एंटी-हाइपरटेंसिव (रक्तचाप को कम करने वाला) प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है। अंडे का सफेद भाग रक्त वाहिकाओं के आकारा को (Vasodilation) कर सकता है। इससे उनकी गतिविधि बेहतर हो सकती है। इसलिए, ऐसा माना जा सकता है कि अंडे के सफेद भाग को खाने से ब्लडप्रेशर को सामान्य बनाए रखने में सहायता मिल सकती है।

प्रोटीन के लिए अंडा उपयोगी –

अंडा में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। प्रोटीन शरीर के प्रत्येक कोशिकाओं में होता है। प्रोटीन शरीर के कोशिकाओं को रिपेयर और नए कोशिका के निर्माण में महत्वपूर्ण  भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, प्रोटीन बच्चों, टीनेज और गर्भवती के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण होता है । शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए अंडे का सेवन किया जा सकता है। वहीं, गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करने से पहले एक बार संबंधित डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

अंडे का उपयोग त्वचा के लिए भी लाभदायक-

अंडे का उपयोग त्वचा के लिए भी लाभदायक साबित हो सकता है। दरअसल, अंडे के वाटर सोल्यूबल एग मेम्ब्रेन (एग व्हाइट और एगशेल के मध्य टिश्यू की सुरक्षात्मक परत) त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही अंडे का उपयोग फ्री रेडिकल्स और डैमेज टिश्यू की समस्या को कम कर एजिंग की समस्या को कम कर सकता है। फिलहाल, इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है। 

बालों और नाखून के लिए अंडा उपयोगी –

अंडे के फायदे बालों के लिए भी हो सकते हैं। अंडे की जर्दी में मौजूद वाटर सोल्यूबल पेपटाइट बालों के विकास में महत्वपूर्ण  भूमिका निभा सकता है। साथ ही अंडे को बालों में लगाने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। इससे बालों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा, अंडे का उपयोग नाखून के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं। दरअसल, बायोटिन (विटामिन-एच) की कमी के कारण नाखून के टूटने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में अंडे के सेवन से बायोटिन की कमी को पूरा किया जा सकता है और नाखून टूटने की समस्या से निजात मिल सकती है। 

egg
source-https://www.jessicagavin.com/

अंडे को आप किस तरह खा सकते है –

  • आप अंडा को उबलकर खा सकते हैं।
  • अंडे  की भुर्जी बनाकर खाया जा सकता है।
  • अंडे का आमलेट बनाकर खाया जा सकता है।
  • ब्रेड के साथ ब्रेड-आमलेट के रूप में खाया जा सकता है।
  • इससे एग रोल बनाई बनाकर खाया जा सकता है।
  • एग करी बनाकर चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं।
  • अंडे को केक बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
  • अंडा बिरयानी बनाकर खाया जा सकता है।
  • एग फ्राइड राइस के रूप में ले सकते हैं।
  • एग बर्गर बनाया जा सकता है।

 अंडा हमें कब खाना चाहिए – 

egg
source-https://yummyindiankitchen.com
  • अंडे से बने आमलेट या ब्रेड आमलेट को सुबह नाश्ते में खा सकते हैं।
  • सुबह या शाम  जिम के बाद उबले हुए अंडे खा सकते हैं।
  • लंच या डिनर में एग फ्राइड राइस, बिरयानी या एग करी का सेवन किया जा सकता है।

हमें कितना अंडा खाना चाहिए –

रोजाना अंडे का सेवन कितना किया जाना चाहिए , यह उम्र और हेल्थ को ध्यान में रखकर ही निर्धारित किया जा सकता है। छोटे बच्चों को प्रतिदिन एक अंडा खाना चाहिए । वहीं, बड़ों को भी एक अंडा दे सकते हैं। फिलहाल, इस बात की पुष्टि करने के लिए किसी तरह का सटीक वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। इसलिए, अपने लिए अंडे के सेवन की उचित मात्रा जानने के लिए आहार विशेषज्ञ से सहायता लेनी चाहिए।

दोस्तों उम्मीद है की आपको अंडे से सम्बंधित जानकारी अच्छी लगी होगी ऐसी जानकारी के लिए हम लोगो के साथ बने रहे। 

 

 

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम रितेश नामदेव और मैने हिंदी साहित्य में एम. ऐ. किया हुआ है और मुझे लिखना बहुत पसंद है और में खेल, मनोरंजन, देश-विदेश, लाइफ-स्टाइल जैसे विषयों पर लिखता हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.